Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -28-Jun-2023 कष्ट हरो भोले भंडारी

चौपाई
शीर्षक-कष्ट हरो भोले भंडारी
कष्ट हरो भोले भंडारी
आधार छंद-चौपाई
कष्ट हरो भोले भंडारी।
बनता मानव हिय आचारी।।
शिव नंदी की करे सवारी।
बने जगत में जनहितकारी।।
भोले तुम हो पालनहारे।
सभी दुखों से हमको तारे।।
हस्त त्रिशिख शशि मस्तक सजता।
सर्प गले में धारण करता।।

सुंदर लगता आज शिवाला।
बनते भक्तों का रखवाला।।
कष्ट हरो भोले भंडारी।
जगत के कहलाते प्रभारी।।
तीन लोक के है अवतारी।
पूजक करते है मनुहारी।।
रसना रटती भोले भोले।
भाव भक्ति में मनवा डोले।।

प्रियंका भूतड़ा

   21
2 Comments

सुन्दर सृजन

Reply

Reena yadav

28-Jun-2023 11:48 PM

👍👍

Reply